9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक चालक नीचे गिरा तो डम्पर ऊपर से निकला, मौत

- हिट एन रन : हादसे के बाद डम्पर भगा ले गया चालक
less than 1 minute read
Google source verification
बाइक चालक नीचे गिरा तो डम्पर ऊपर से निकला, मौत

बाइक चालक नीचे गिरा तो डम्पर ऊपर से निकला, मौत

जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत डाली बाई मंदिर चौराहे से डीपीएस बाइपास पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए डम्पर की चपेट से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डम्पर को भगा ले गया।
पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर हाल जोधपुर निवासी अमित पुत्र महेश साहनी अपने कर्मचारी मूलत: यूपी में देवरिया हाल घांची कॉलोनी निवासी जनार्धन प्रसाद के साथ मोटरसाइकिल पर डाली बाई मंदिर चौराहे से डीपीएस की तरफ जा रहे थे। अमित बाइक चला रहा था। चौराहे से निकलते ही आगे चल रहे डम्पर ने अचानक रफ्तार धीरे की। इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति आगे निकल गए। इस बीच, डम्पर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को चपेट में ले लिया। जनार्धन उछलकर साइड में जा गिरा। जिससे वह बच गया। वहीं, अमित सड़क पर गिर गया और डम्पर ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में अमित को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जनार्धन की तरफ से अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग