
who-डब्ल्यूएचओ टीम ने देखे रेलवे आइसोलेशन कोच, दी अप्रवूल
जोधपुर।
बल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) टीम ने जोधपुर रेल मण्डल रेलवे कोच में तैयार किए गए आइसोलेशन कोचों का निरीक्षण किया। डब्ल्यूएचओ टीम डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज टीम वर्कशॉप के कैरिज एण्ड वेगन डिपो पहुंची। जहां टीम ने रेलवे द्वारा तैयार किए आइसोलेशन कोचों का निरीक्षण किया और जरुरत पडऩे पर इन आइसोलेशन कोचों के उपयोग के लिए अनुमति दी। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के निर्देश पर टे्रनों के कोचों को आइसोलेश्न बेड में बदला जा रहा है। इसके लिए जोधपुर वर्कशॉप में 150 कोचों में आइसोलेशन बेड बनाए गए है। एक कोच अधिकतम 14 मरीजों के लिए उपयोगी होगा।
गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड पूरे देश के सभी 16 जोनों के करीब 5 हजार कोचों में 35 हजार आइसोलेशन बेड तैयार करवा रहा है। इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे में करीब 266 कोचों में आइसोलेशन बेड्स की तब्दीली का काम होगा। विपदा के समय ये कोच मरीजों को भर्ती कर निर्धारित स्थान पर ले जाने मे उपयोगी होंगे।
--
टीम ने देखी आइसोलेशन कोच की व्यवस्थाएं
- कोच में मरीजों के लिए तैयार किए गए आइसोलेशन कोचों के केबिन व बर्थ को देखा।
- केबिन की सभी खिड़कियों पर लगाई गई मच्छर जाली ।
- कोच में बनाए गए बाथरूम को देखा।
- हर कोच के प्रवेश पर लगे प्लास्टिक के पर्दे देखें, ताकि मरीज़ को रहने का स्थान आइसोलेट रहे।
- बाथरुम के निकट पहले केबिन में साइड में दो आक्सीजन के सिलेण्डर रखने की व्यवस्था देखी।
- कोच में दवाइयां व अन्य मेडिकल उपकरण रखने के स्थान को देखा।
- कोच के प्रत्येक केबिन में मानक डस्टबिन, अतिरिक्त बोतल होल्डर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि व्यवस्थाएं देखी।
----
Published on:
08 Apr 2020 11:14 pm
