
विकास कार्य पर देंगे ध्यान: शर्मा
लोहावट.लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार शांतिलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी के द्वारा टिकट देने पर जीतने के बाद विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास की तरफ ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा की ओर से दावेदारी पेश करते हुए कहा कि लोहावट, बापिणी, देचू में उपखंड कार्यालय स्थापित करवाना, चिकित्सा के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करवाना, लोहावट क्षेत्र में ट्रोमा सेन्टर की स्थापना करवाना, बालिकाओं के लिए राजकीय महाविद्यालय एवं तीनों ब्लॉक में महाविद्यालय की खोलना, ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित नलकूपों को पीएचईडी में मर्ज करवाना, नहरी पानी से वंचित गांवों में मीठे पानी पीने के लिए उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकताएं रहेगी। गांवों के विकास पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। जो गांव ढाणी अभी तक विकास से दूर है। उनको प्राथमिकता से विकास कार्य किए जाएंगे। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को पूरा लाभ मिले। इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि हांलाकि भाजपा राज में विकास कार्य खूब हुए है। विकास कार्य की गति बनी रहे। इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
Published on:
17 Oct 2018 01:37 am
