
एमपी में समय से 10 दिन पहले ठंड की दस्तक
जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव बना रहा। सोमवार शाम को तेज हवा चलने से एकाएक सर्दी बढ़ गई। करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घण्टे हवा की वजह से लोगों को शाम को मोटे कपड़े पहनने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सप्ताहांत में फिर से बादलों की आवाजाही होगी।
सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह हल्की सर्दी थी। सर्दी की वजह से शहरवासी स्वेट, जैकेट व शॉल ओढ़े देखे गए। दिन चढऩे के साथ धूप निकलने से सर्दी का असर कम हो गया। आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल होने से धूप तीखी नहीं थी। दोपहर बाद तापमान 26.8 डिग्री पर पहुंचा। अपराह्न बाद हवा चलने से मौसम फिर बदल गया। हवा की वजह से ठण्ड का अहसास होने लगा। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर में सर्दी का मौसम रहा। यहां रात का तापमान 11.3 व दिन का 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहां स्थानीय लोगों और सैलानियों को लग रहा था मानो सर्दी फिर से लौट आई है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 12.8 व अधिकतम 28.3 डिग्री रहा।
Published on:
04 Mar 2019 07:38 pm
