9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी का सितम जारी

शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त
less than 1 minute read
Google source verification
सर्दी का सितम जारी

सर्दी का सितम जारी

लोहावट. क्षेत्र में शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी से लोगों के हाल-बेहाल हो रहे है। लोहावट क्षेत्र के मूलराज में भलुण्डियों की ढाणी में गुरुवार सुबह पक्षियों के पानी के लिए रखे गए परिंडे में तथा शिवपुरी पाबूसर में खेतों में चारा व जमीन आदि पर बर्फ की परत जमी हुई नजर आई। सर्दी से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। लोग सर्दी से बचाव के लिए विभिन्न जतन करते नजर आएं। वही दोपहर के समय में धूप खिली, लेकिन सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। (निसं)

देणोक. क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से अचानक मौसम तंत्र आये बदलाव के बाद दिन-रात पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण आमजन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में चली बुधवार रात से शीतलहर के बाद पड़ी कड़ाके की ठंड के बीच धारों पर बर्फ की चादर नजर आई। इस दौरान जोरदार ठंड के कारण आमजनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड ओर धुंध के बीच वाहन चालकों हैड लाइटे जलाकर चलते नजर आए।निस.

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग