
बादलों की आवाजाही से मौसम में रही ठंडक, इस सप्ताह रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी
जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की घनी आवाजाही रही। देश के उत्तरी हिस्सों में कई जगह बरसात व ओलावृष्टि से मौसम में फिर से ठंडक हो गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस सप्ताह रात के तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।
सूर्यनगरी में बादलों का जमघट लगा रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। हवा में नमी होने पर सुबह-सुबह हल्की सर्दी का अहसास हो रहा था। दिन चढऩे के साथ बादलों की रेलमपेल बढ़ती गई। दिनभर बराबर धूप निकली। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 28.4 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का तापमान 15.4 और दिन का 29.5 डिग्री मापा गया।
Updated on:
16 Mar 2020 02:14 pm
Published on:
16 Mar 2020 02:14 pm
