9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतलहर के साथ सूर्यनगरी में सर्दी की दस्तक

- पांच किमी रफ्तार से चली उत्तरी-पूर्वी ठंडी हवा ने बढ़ाई ठंड
less than 1 minute read
Google source verification
शीतलहर के साथ सूर्यनगरी में सर्दी की दस्तक

शीतलहर के साथ सूर्यनगरी में सर्दी की दस्तक

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने और निचली हवाओं के सर्कुलेशन के साथ सूर्यनगरी समेत संभाग के कई इलाकों में मंगलवार को सर्दी ने दस्तक दे दी। कोहरे व बादलों के कारण जोधपुर में मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। दिन में पारा २५ डिग्री के पास रहने व लगातार हवा चलने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिण में हवाओं के निचले सर्कुलेशन से एक दो दिन हल्के बादल व कोहरा छाया रहेगा।

सूर्यनगरी में बीती रात से ही ठंडी हवा के कारण सर्दी बढऩे लगी थी। शहर व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह कोहरा छा गया। आसमान में छितराए बादलों और ९६ प्रतिशत आर्द्रता के साथ चार से पांच किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही हवा ने सर्दी के आगमन का अहसास करवा दिया। मॉर्निंग वॉक व सुबह-सुबह काम पर निकले वाले लोग पहली बार स्वेटर व जैकेट पहने नजर आए। फुटपाथ किनारे रहने वाले खानाबदोश और खुले में रहने वाले लोगों को अलाव जलाकर सर्दी भगानी पड़ी। बादल छाए रहने के कारण दोपहर १२ बजे सूरज निकला, लेकिन धूप में तल्खी हीं थी। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान २५.८ डिग्री दर्ज हुआ। फलोदी में रात का पारा १५.४ डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान १३ व अधिकतम २४ डिग्री मापा गया। बाड़मेर में तापमान न्यूनतम १५.८ व अधिकतम २७.५ डिग्री रहा।

माउंट आबू में पारा ४ डिग्री
माउंट आबू में न्यूनतम तापमान लुढक़ कर ४ डिग्री पर आ जाने से हाथ-पैरों की अंगुलियों में गलन शुरू हो गई। अधिकतम तापमान २४ डिग्री रहा। जोधपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान २४ से २६ डिग्री के बीच होने से दिन में मैदानी व पर्वतीय हिस्सों में एक जैसा मौसम रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग