9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवा में नमी ने बढ़ाया सर्दी का अहसास

  - माउंट आबू में पारा 4 डिग्री पर
less than 1 minute read
Google source verification
winter

दिन चढऩे के साथ सर्दी का असर कुछ कम हुआ, मगर ठण्डी हवा ने लोगों को दिनभर परेशान किए रखा।

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ हवा में नमी अधिक होने से सर्दी का अहसास बढ़ गया। माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में घटत-बढ़त का सिलसिला बना रहेगा।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में करीब 70 फीसदी नमी होने से मौसम में सर्दी का अहसास कहीं अधिक हो रहा था। हालांकि धूप निकलने के बाद दिन में सर्दी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ और लोग सुबह गुनगुनी धूप का सेवन करते देखे गए। दोपहर में तापमान 24 डिग्री रहा। आसमान साफ होने से तेज धूप खिली हुई थी। शाम ढलने के बाद मौसम में फिर से ठण्डक व्याप्त हो गई।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी सर्दी बनी रही। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 8.3 व अधिकतम 23.7 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 10.5 व दिन का 25.4 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग