
winters in jodhpur, Christmas Eve, winter 2018, winter 2018 update in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में घटत-बढ़त के बाजवूद तेज सर्दी बनी हुई है, विशेषकर रात को कड़ाके की ठण्ड पडऩे से सडक़ों व मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरने लगा है। वहीं दिन में तेज धूप खिली होने से जाड़े से कुछ राहत है। गुनगुनी धूप लोगों को सर्दी से राहत दे रही है। माउंट आबू में तापमान 1.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में रात को तेज सर्दी रही, दिन में तापमान तीस डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पारे के नीचे बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।
सूर्यनगरी में यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज सर्दी रही लेकिन अधिकांश शहरवासी देर सुबह तक रजाइयों में दुबके रहे। इसके बाद धूप खिलने पर लोग गली मौहल्ले में चाय की चुस्कियों के साथ धूप का सेवन करते देखे गए। तीखी धूप की वजह से दोपहर में तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंच गया। जैसलमेर में रात का तापमान 8.7 व बाड़मेर में 10.5 डिग्री रहा। चूरू में तापमान 4.7 वहीं सीकर में 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। श्रीगंगानगर में पारा 5.3, अलवर में 3.4, उदयपुर में 5.8, चितौडगढ़़ में 5.9 और बीकानेर में 9.4 डिग्री मापा गया।
बच्चों को बांटे स्वेटर
धुंधाड़ा. राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय शिक्षा कर्मी प्राथमिक विद्यालय भीलों की ढाणी सर गांव में सेवाभावी मोहनलाल जैन, अशोक जैन, बबीता मेघवाल और आशा मोदी की तरफ से मेघवाल परिषद के महासचिव हेमाराम नारनाडी की अगुवाई में असहाय परिवार के बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान सरपंच भंवराराम पटेल, विक्रम सिंह, प्रधानाध्यापिका गीता गोयल, पांचा राम मेघवाल, भलाराम खदाव, चंदू कटारडा, सुखाराम मेघवाल, शंकर पटेल , प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक हीराराम भील, विष्णु मेघवाल आदि उपस्थित थे।
Published on:
24 Dec 2018 02:23 pm
