9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय गृहमंत्री शाह और सीएम गहलोत आज जोधपुर में, स्कूली व्याख्याता भर्ती परीक्षा देने आए 20 हजार अभ्यर्थी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जोधपुर में रहेंगे। शाह जनजागरण सभा को संबोधित करेंगे जबकि गहलोत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। स्कूली व्याख्याता भर्ती परीक्षा भी गुरुवार को ही दो पारियों में आयोजित होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
सीएम गहलोत

केंद्रीय गृहमंत्री शाह और सीएम गहलोत

जोधपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जोधपुर में रहेंगे। शाह जनजागरण सभा को संबोधित करेंगे जबकि गहलोत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। स्कूली व्याख्याता भर्ती परीक्षा भी गुरुवार को ही दो पारियों में आयोजित होगी। इसमें करीब बीस हजार अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। दिनभर वीआइपी मूवमेंट रहने के कारण प्रमुख सडक़ों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

शाह दोपहर 12 बजे विशेष विमान से वायुसेना स्टेशन पहुंचने के बाद बीएसएफ ऑफिसर्स मैस जाएंगे। वहां करीब एक-डेढ़ घंटा रुकने के बाद वे कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्यामंदिर के केशव परिसर में जनजागरण सभा को संबोधित करेंगे। सीएम गहलोत का सुबह 10 बजे जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। वे कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय उदघाटन, नववर्ष स्नेह कार्यक्रम के साथ पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और शाम को रातानाडा में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सीएम रात्रि विश्राम जोधपुर में ही करेंगे।

20 हजार परीक्षार्थी भी होंगे शहर में
सुबह 11 बजे से एयरपोर्ट से मंडोर और दोपहर में मंडोर से कमला नेहरू नगर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर वीआइपी मूवमेंट होगा। इनके अलावा करीबी 20 हजार अभ्यर्थी दो पारियों में स्कूली व्याख्यात भर्ती परीक्षा देंगे। वीआइपी मूवमेंट के चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग