9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद की जेब से रुपए खर्च कर पोषाहार बच्चों को खिलाया अब काट रहे विभाग के चक्कर

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार सप्लाई बन्द होने से आर्थिक परेशानी में महिला समूह- शहर में 203 समूह, सितम्बर माह से पोषाहार की राशि बकाया
less than 1 minute read
Google source verification
खुद की जेब से रुपए खर्च कर पोषाहार बच्चों को खिलाया अब काट रहे विभाग के चक्कर

खुद की जेब से रुपए खर्च कर पोषाहार बच्चों को खिलाया अब काट रहे विभाग के चक्कर

जोधपुर
साहब, खुद की जेब से रुपए खर्च कर पोषाहार बनाकर आंगनबाडिय़ों में बच्चों के लिए सप्लाई किया। लेकिन पिछले छह-सात माह से पोषाहार की राशि बकाया चल रही है। सच कहे तो कोरोना ने तो हमारे महिला समूहों की कमर ही तोड़ दी है। मार्च माह से आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने से पोषाहार सप्लाई नहीं हो रहा तथा छह-सात माह के पोषाहार सप्लाई का बिल पेंडिंग होने से अधिकतर समूहों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कई बार विभाग के चक्कर काटने के बाद भी पोषाहार की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह एक नहीं, दो नहीं सैकड़ों स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की पीड़ा है। जिन्हें पोषाहार की बकाया राशि मिलने का इन्तजार है।
ब्याज पर लाए थे रुपए, भुगतान हो तो राहत मिले
केन्द्रों पर पोषाहार सप्लाई करने के लिए ब्याज पर रुपए उधार लाई थी। सोचा पोषाहार की राशि का भुगतान होगा तब चुका दूंगी। लेकिन हालत यह है कि सितम्बर से फरवरी माह तक के पोषाहार राशि बकाया है। वर्तमान में केन्द्र भी बंद है ऐसे में बेरोजगार हो रखे है।
- द्रोपदी देवी, न्यू गणेश स्वंय सहायता समूह

बकाया राशि मिले तो राहत मिले
छह-सात माह के पोषाहार सप्लाई का बिल बकाया चल रहा है। कोरोना के कारण आंगनबाडिय़ों पर पोषाहार सप्लाई का काम बंद पड़ा है। बकाया राशि का भुगतान हो तो कोरोना काल में कुछ राहत मिले।
- संतोषदेवी, राधा-कृष्ण स्वयं सहायता समूह

बिल बनाने की चल रही कार्रवाई
स्वयं सहायता समूहों के बकाया राशि के बिल बनाने की कार्रवाई पूर्ण कर ली है। मुख्यालय से बजट मांगा है। जल्द ही भुगतान करेंगे।
- रानीदान बारहठ, डिप्टी डायरेक्टर, समेकित बाल विकास सेवाएं, जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग