9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बच्चों को घर जाकर सिखाएंगी आखर ज्ञान

- कोरोना के चलते इन दिनों बंद है आंगनबाड़ी केन्द्र- स्कूलों की तर्ज पर घर जाकर बच्चों को सिखाएंगी स्कूल पूर्व शिक्षा- स्मार्ट फोन वाले परिजनों के मोबाइल पर शिक्षा से संबंधित वीडियो भी करेगी सेंड
less than 1 minute read
Google source verification
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बच्चों को घर जाकर सिखाएंगी आखर ज्ञान

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बच्चों को घर जाकर सिखाएंगी आखर ज्ञान

जोधपुर. कोरोना के चलते पिछले करीब चार माह से जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र बंद है। ऐसे में केन्द्र पर आने वाले तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली स्कूल पूर्व शिक्षा भी बंद है। जिसको देखते हुए अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केन्द्र पर आने वाले बच्चों के घर जाकर उन्हें स्कूल पूर्व शिक्षा देनी होगी। जिससे की बच्चे घर पर रहते हुए भी आखर ज्ञान सीख सके।

इसको लेकर जूम एप के जरिए प्रदेश के सभी जिलों से दो-दो महिला पर्यवेक्षकों को नई ईसीई सामग्री (आयु अनुरूप वर्कबुक, आंकलन प्रपत्र व टैक्सट बुक) तथा बच्चों के अभिभावकों के लिए तैयार की गई ईसीई-ई-लर्निंग सामग्री का प्रशिक्षण दिया गया। जिसे उन्होंने आगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाया।

केन्द्र पर आने वाले बच्चों की संख्या 37 हजार से ज्यादा
जोधपुर शहर सहित जिले भर में 2541 केन्द्र हैं। जहां 37 हजार 614 बच्चे पंजीकृत है। जोधपुर शहर के 205 केन्द्रों पर 3509 बच्चे पंजीकृत है। इसी तरह मंडोर ब्लॉक के 167 केन्द्रों पर 2140 बच्चे, लूणी ब्लॉक के 254 केन्द्रों पर 3836 बच्चे, ओसियां ब्लॉक के 211 केन्द्रों पर 2823 बच्चे, बावड़ी ब्लॉक के 127 केन्द्रों पर 2470 बच्चे, तिवरी ब्लॉक के 233 केन्द्रों पर 3232 बच्चे, बिलाड़ा ब्लॉक के 172 केन्द्रों पर 2476 बच्चे, भोपालगढ़ ब्लॉक के 289 केन्द्रों पर 3302 बच्चे, फलौदी ब्लॉक के 240 केन्द्रों पर 4664 बच्चे, बाप ब्लॉक के 171 केन्द्रों पर 2768 बच्चे, शेरगढ़ ब्लॉक के 188 केन्द्रों पर 2940 बच्चे, बालेसर ब्लॉक के 284 केन्द्रों पर 3454 बच्चे पंजीकृत है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग