9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला मणिपुर से जयपुर लेकर आई अफीम का तीन किलो दूध

- जयपुर में सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड पर एनसीबी की कार्रवाई, महिला सहित दो गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
महिला मणिपुर से जयपुर लेकर आई अफीम का तीन किलो दूध

महिला मणिपुर से जयपुर लेकर आई अफीम का तीन किलो दूध

जोधपुर.
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो जोधपुर ने जयपुर में सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड पर अफीम का तीन किलो दूध जब्त कर एक महिला सहित दो जनों को गिरफ्तार किया। आरोपी मणिपुर से मादक पदार्थ लाए थे।

ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक विजेन्द्रसिंह के अनुसार पुख्ता सूचना पर बुधवार रात जयपुर में सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड पर जांच की गई। संदिग्ध नजर आई एक महिला व पुरुष को हिरासत में लिया गया। तलाशी में दोनों के पास अफीम का ३.०३२ किलो दूध मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आसाम में करबी अंगलोंग जिले के खैरोनी गांव निवासी मंजूदास पत्नी गोपुर दास व सीकर कीश्रीमाधोपुर तहसील के अजीतगढ़ थानान्तर्गत दिवराला निवासी राजेश कुमार पुत्र मानाराम यादव को गुरुवार को जयपुर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लम्बे समय से मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त थे। वे मणिपुर से अफीम का दूध लेकर आए थे और जयपुर में डिलीवरी देनी थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग