9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में कांगो फीवर के बाद अब स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, एक महिला की मौत के बाद मची दहशत

जोधपुर में कांगो फीवर के 4 पॉजिटिव में से दो की हो चुकी है मौत, स्वाइन फ्लू के इस वर्ष अब तक 810 पॉजिटिव, 70 की मौत, एक और पशुपालक कांगो फीवर पॉजिटिव सामने आया
less than 1 minute read
Google source verification
Swine flu

Swine flu

जोधपुर. कांगो फीवर संदिग्ध 14 वर्षीय बालक (बाड़मेर) की अहमदाबाद ले जाने के दौरान रास्ते में और जोधपुर निवासी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव महिला रोगी की अहमदाबाद के अस्पताल में शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वाइन फ्लू ग्रस्त गुड्डी गहलोत (40) निवासी चांदपोल तापडिय़ा बेरा की पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार को आई थी। परिजन उसे गुरुवार को ही अहमदाबाद ले गए थे।

इसके अलावा एम्स में 15 सितंबर की शाम भर्ती गोल्फ कोर्स एयरफोर्स में भैरव विलास निवासी युवक (32) की कांगो फीवर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक ने इसी माह मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र से 7 गायें खरीदी थी। इनमें से एक गाय की मौत हो गई। परिजनों को पहले से ही कांगो फीवर होने का अंदेशा हो गया था। रोगी की हालत में फिलहाल सुधार है।

जोधपुर में अब तक कांगो फीवर के चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें बोरूंदा निवासी महिला व जैसलमेर निवासी युवक की मौत हो गई है। जानकारों के अनुसार डाली बाई मंदिर क्षेत्र में कांगो फीवर के पहले रोगी और एयरफोर्स निवासी रोगी ने मिल्कमैन कॉलोनी में लगने वाले साप्ताहिक पशु मेले से गायें खरीदी थीं। ऐसे में प्रशासन ने वहां लगने वाला साप्ताहिक पशु मेला फिलहाल बंद करवा दिया है। कांगो फीवर के सभी संदिग्धों के घर में गायें होना या घर के आसपास पशुबाड़ा होना सामने आया है।

बाड़मेर निवासी कांगो फीवर संदिग्ध बालक की मौत
एमडीएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बाड़मेर के जेठंतरी निवासी कांगो फीवर संदिग्ध बालक (14) को परिजन शुक्रवार को अहमदाबाद ले गए थे। मरीज ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

एक और संदिग्ध अहमदाबाद रवाना
एमडीएम अस्पताल में भर्ती कांगो फीवर संदिग्ध बालक (8) को भी परिजन अहमदाबाद इलाज के लिए ले गए। अस्पताल में एक वैष्णव विहार जोधपुर निवासी बालिका भर्ती चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग