9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या आरोप

- फंदे पर लटकी मिली महिला, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
less than 1 minute read
Google source verification
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या आरोप

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या आरोप

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत मदेरणा कॉलोनी स्थित मकान में एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। पीहर पक्ष ने पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ बुधवार को हत्या का मामला दर्ज कराया।

थानाधिकारी कैलाशदान चारण ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी निवासी सुमन (35) पुत्र राजेन्द्र सैन की संदिग्ध हालात में मृत्यु हुई है। गश्त के दौरान मंगलवार देर रात उसके फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह सुमन का शव फंदे पर लटक रहा था। मूलत: गोटन हाल जयपुर में रहने वाले पीहर पक्ष को सूचना दी गई। जांच के बाद शव नीचे उतरवाकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पीहर पक्ष के लोग बुधवार को जोधपुर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई रामकिशोर की तरफ से पति राजेन्द्र, सास, जेठ, देवर, ननद व अन्य के खिलाफ सुमन को प्रताडि़त करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा। पुलिस का कहना है कि मृतका की शादी पन्द्रह साल पहले हुई थी। उसे दो बच्चे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग