9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिवार पर हमला, भाभी की हत्या, दो गंभीर घायल, भाजपा कार्यकर्ता मौके पर

सवेरे चार बजे जब यह हमला हुआ तो गजेन्द्र अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे...
2 min read
Google source verification
Jodhpur Crime

जोधपुर। बनाड़ रोड पर खोखरिया में पेट्रोल पंप के पीछे संगम विहार स्थित मकान में तडक़े चार बजे हथियारों से लैस चार व्यक्तियों ने हमला कर चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी। पति व पुत्र गंभीर घायल हो गए। घर से लाखों रुपए व आभूषण भी गायब बताए जाते हैं। हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संगम विहार निवासी सुबह चार बजे गजेन्द्र सिंह के मकान का दरवाजा किसी ने खटखटाया इस पर गजेन्द्र की पत्नी सूरज कंवर ने दरवाजा खोला। तीन युवक सामने खड़े मिले दरवाजा खोलते ही तीनों ने हमला कर दिया। चाकू से महिला का गला रेत दिया चिल्लाने की आवाज सुनकर पति गजेन्द्र सिंह व पुत्र खुशाल सिंह बाहर आए। विरोध करने पर हमलावरों ने पिता पुत्र पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। खून अधिक बहने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि पिता पुत्र को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों का कहना है कि हमलावर चार जने थे एक युवक दूर खड़ा रहा जबकि तीन जने मकान में पहुंचे लाखों रुपए व आभूषण गायब हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है, लेकिन मकान से लाखों रुपए व आभूषण गायब है। ऐसे में माना जा रहा है कि लूट के लिए हमला किया गया होगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई का है घर
घायल गजेन्द्र सिंह का भाई रातानाडा भाजपा मंडल अध्यक्ष है। भाई व अन्य रिश्तेदारों के मकान पास पास ही है। भाजपा पदाधिकारी के भाई के घर हमले का पता लगने पर महापौर घनश्याम ओझा सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे। देशी कट्टा न चलने पर फेंककर भागे वारदात का पता लगते ही बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त नविता खोखर ने मामले की जानकारी ली। पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ अमनदीप सिंह कपूर भी मौके पर आए डॉग स्क्वॉयड से हत्यारों की तलाश शुरू की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वारदातस्थल से कुछ दूर देशी कट्टा मिला जो संभवत: हमलावर फेंककर गए थे। यह कट्टा जाम हो रखा है। माना जा रहा है कि कट्टा न चलने पर हमलावरों ने चाकू से वार किए होंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग