9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के उधार रुपए देने के लिए बुलाया खेत में, फिर नशीला पेय पिलाकर होटल में महिला के साथ कर डाली घिनौनी करतूत

पीपाड़सिटी में एटीएम से रुपए निकालकर देने का कहते हुए उसे बाइक पर बैठाकर आरोपी खेजड़ला निवासी मानसिंह राजपूत एवं इसी गांव में बर्तनों की दुकान का व्यापारी जिसे वह शक्ल से पहचानती है, उसे साथीन मार्ग पर स्थित होटल में लेकर गए।
less than 1 minute read
Google source verification
gang rape

gang rape

जोधपुर/पीपाड़सिटी. क्षेत्र की एक महिला का खेत से अपहरण कर एक होटल में नशीला पेय पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पीडि़ता का पति मजदूरी करता है। आरोपियों ने मंगलवार को महिला को फोन कर उसके पति की ओर से मांगे गए उधार के रुपए देने के बहाने बुलाया। पीपाड़सिटी में एटीएम से रुपए निकालकर देने का कहते हुए उसे बाइक पर बैठाकर आरोपी खेजड़ला निवासी मानसिंह राजपूत एवं इसी गांव में बर्तनों की दुकान का व्यापारी जिसे वह शक्ल से पहचानती है, उसे साथीन मार्ग पर स्थित होटल में लेकर गए।

यहां आरोपियों ने उसे चाय पीने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीडि़ता को नहीं डरने और रुपए आ रहे हैं का कह कर आश्वस्त किया। इसके बाद उसे कोल्डड्रिंक पिला दिया। इससे पीडि़ता नशे की हालत में हो गई। उसने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। जब होश आया तो कपड़े अस्त व्यस्त थे। उसके बाद भी आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसके बाद पीडि़ता ने अपने परिचित को फोन कर बुलाया तो उसने उसे पुन: खेत में पहुंचाया । शाम को घर पहुंच कर पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग