9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराए के मकान में महिला फंदे पर झूली

मण्डोर थानान्तर्गत चैनपुरा बावड़ी में एक महिला ने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दी
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत चैनपुरा बावड़ी में एक महिला ने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन वो कई दिन से परेशान बताई जाती है।

पुलिस के अनुसार मूलत: नागौर में श्रीबालाजी हाल चैनपुरा बावड़ी निवासी पूजा (26) पुत्री घनश्याम भार्गव ने फंदा लगा जान दी है। वह और उसकी बहन नारी निकेतन में अलग-अलग शिफ्ट में काम करती थी। मंगलवार रात उसकी बहन कमरे में आई तो पूजा को फंदे पर लटका पाया। उसके चिल्लाने पर आस-पास के लोग आए और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।
पुलिस का कहना है कि मृतका का दो साल पहले तलाक हो चुका है। उसे सात साल की एक बेटी भी है। जो नागौर में नाना के पास रहती है। आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग