9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने सीढिय़ों की रैलिंग पर लगाया फंदा

- मां के निधन के बाद से थी अवसाद में
less than 1 minute read
Google source verification
महिला ने सीढिय़ों की रैलिंग पर लगाया फंदा

महिला ने सीढिय़ों की रैलिंग पर लगाया फंदा

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत मिल्कमैन कॉलोनी गली-8 स्थित मकान में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां के निधन के बाद से वह मानसिक अवसाद में थी।
पुलिस के अनुसार अविवाहित महिला पीना (57) पुत्री आइदास भाटी का शव मकान में प्रथम मंजिल पर जाने वाली सीढिय़ों की रैलिंग पर फंदे से लटकता हुआ पाया गया। शाम को भाई घर लौटा तो रैलिंग से बहन को फंदे पर लटका पाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस का कहना है कि मृतका के तीन भाई और एक बहन है। सोजती गेट में एक अन्य मकान भी है, जहां से दो-तीन दिन पहले ही मृतका व उसके भाई-बहन यहां आए थे। एक भाई शादीशुदा है और वह दिल्ली में है। एक बहन नर्स है। मां का दो-तीन साल पहले निधन हो गया था। तब से पीना मानसिक तनाव में थी। पुलिस को अंदेशा है कि इसी के चलते उसने जान दी होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग