9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम फाइल : इंतजार कर रही महिला को देख ऑटो चालक ने शुरू कर डाली मनमानी, पति ने टोका तो उसको भी पीट दिया

बासनी मण्डी मोड़ का मामला, तीन ऑटो चालक गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

क्राइम फाइल : इंतजार कर रही महिला को देख ऑटो चालक ने शुरू कर डाली मनमानी, पति ने टोका तो उसको भी पीट दिया

ऑटो चालक ने की महिला से अभद्रता, टोकने पर पति को पीटा

जोधपुर. बासनी कृषि मण्डी मोड़ पर बस से उतरने के बाद पति का इंतजार कर रही महिला से ऑटो चालक ने अभद्रता की और बाद में पति के विरोध जताने पर पिटाई भी कर दी। महिला की ओर से बासनी थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मूलत: राजसमन्द, हाल सांगरिया फांटा निवासी महिला अपनी मां के साथ गत शुक्रवार तडक़े उदयपुर से बस में जोधपुर आईं और मण्डी मोड़ के पास उतरी। महिला के साथ पुत्री भी थी। वो पति का इंतजार करने लगी। इतने में ऑटो चालक वहां आया और ऑटो से चलने के बारे में बात करने लगा, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। कुछ देर बाद महिला का पति वहां पहुंच गया। तब महिला ने आरोप लगाया कि टैक्सी चालक घूर रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने दोनों से अभद्रता और मारपीट की और साथ ही पुत्री को पकडऩे का प्रयास किया। पुलिस ने रविवार को जसवंत, आबिद व दलपत को गिरफ्तार किया।
------

आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
रातानाडा थाना पुलिस ने रविवार देर रात सुभाष चौक स्थित मकान में दबिश देकर आइपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। डायरी से 4.44 लाख रुपए का सट्टे का हिसाब मिला। थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह के अनुसार सुभाष चौक में एक मकान में आइपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। इस पर देर रात वहां दबिश दी गई तो टीवी पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के बीच मैच चल रहा था। जबकि दो युवक मोबाइल पर सट्टा बुक करते मिले। पुलिस ने सुभाष चौक निवासी विनय पुत्र जवाहर तौलानी और मूलत: जयपुर में चांदपोल की पुरानी बस्ती हाल केबीएचबी निवासी रवि सोलंकी पुत्र गोपाल मीणा को गिरफ्तार किया। मौके से एक टीवी, रिमोट, सैट टॉप बॉक्स, दो मोबाइल और हिसाब की डायरी बरामद हुई। डायरी में 4.44 लाख रुपए का हिसाब मिला।
-------

बजरी से भरे दो डम्पर जब्त
बासनी थाना पुलिस ने तेज रफ्तार से जा रहे बजरी से भरे दो डम्पर को मोटर व्हीकल एक्ट में जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान दो डम्पर तेज रफ्तार से बासनी की तरफ आ रहे थे। संदेह होने पर उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन चालक और तेजी से डम्पर भगाने लगे। पुलिस ने दोनो को रोका और जब्त कर लिया।
--------

एक लाइसेंस पर चार दुकानों से शराब की बिक्री
नए वित्तीय वर्ष में जारी शराब बिक्री के नए लाइसेंस की आड़ में एक दुकान की आड़ में उसकी ब्रांच भी शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झालामण्ड चौराहे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के लाइसेंस की आड़ में कुम्हारों का बास में बापू नगर, झालामण्ड गांव में जोजरी नदी के पास और मेहलों की ढाणी में शराब की ब्रांचें शुरू हो गई हैं। तीनों दुकान से खुलेआम शराब बेची जा रही है। आबकारी निरोधक दल के अधिकारी ने ऐसी जानकारी से मना किया है। साथ ही सूचना मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग