9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला को नशीली चाय पिलाकर बलात्कार

- अश्लील वीडियो दिखाकर एक लाख रुपए मांगने का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
महिला को नशीली चाय पिलाकर बलात्कार

महिला को नशीली चाय पिलाकर बलात्कार

जोधपुर.
महामंदिर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सहेली को नशीली चाय पिलाई और बेहोश होने पर एक व्यक्ति ने बलात्कार कर अश्लील वीडियो व फोटो ले लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला से एक लाख रुपए मांगे। पीडि़ता ने गुरुवार को महिला व उस व्यक्ति के विरुद्ध बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया।

पीडि़त महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गणेश चतुर्थी के तीन-चार दिन बाद वह परिहार नगर में अपनी सहेली के घर गई थी। सहेली ने उसे चाय पिलाई जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह घर लौट आई। तीन-चार दिन बाद मनोहरसिंह महिला के पास गया और उसे उसके साथ वाले अश्लील वीडियो व फोटो दिखाए और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए मांगे। इससे महिला घबरा गई। महिला का आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ पिला उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। थानाधिकारी सुमेरदान के अनुसार परिहार नगर निवासी महिला और मनोहरसिंह के खिलाफ बलात्कार व अश्लील वीडियो-फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लेकर जांच शुरू की। आरोपी के बारे में फिलहाल कोई पता नहीं लग पाया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग