9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट से पति को बचाने के प्रयास में महिला झुलसी, दोनों की मौत

-हतुंडी गांव में बारिश के दौरान फसलों को बचाने के दौरान हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
करंट से पति को बचाने के प्रयास में महिला झुलसी, दोनों की मौत

करंट से पति को बचाने के प्रयास में महिला झुलसी, दोनों की मौत

जोधपुर.

बारिश के दौरान जिले के खेड़ापा थानान्तर्गत हतुंडी गांव के एक ट्यूबवेल पर फसलों को नुकसान से बचाने के दौरान तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आए कृषक को बचाने के प्रयास में पत्नी भी झुल गई और दोनों का दम टूट गया। खेड़ापा थाने में मर्ग दर्ज किया गया।
थानाधिकारी केसाराम के अनुसार हतुंडी गांव निवासी नरपतसिंह राजपूत (३२) तेज बारिश के दौरान अपने ट्यूबवेल पर फसलों को नुकसान से बचाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान पानी में बिजली तार भी गिरा था। उसके करंट प्रवाहित होने से वह चपेट में आ गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन ट्यूबवेल पर मौजूद पत्नी पुष्पा कंवर (२८) पति को बचाने के लिए दौड़ी। उसने तार हटाने का प्रयास किया तो वह भी चपेट में आ गई। दोनों बुरी तरह झुलस गए। परिजन व अन्य ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद कर दोनों को वहां से हटाया और मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर आए, जहां शुक्रवार सुबह दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपे। पुलिस का कहना है कि मृतक दम्पती की पांच-छह साल पहले शादी हुई थी। उन्हें दो पुत्र व एक पुत्री है। हादसे से गांव में शोक की लहर छा गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग