9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDUSTRY–महिलाओं ने मनाया राखी उत्सव कार्यक्रम

- लघु उद्योग भारती महिला इकाई महानगर की ओर से आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 01, 2021

INDUSTRY--महिलाओं ने मनाया राखी उत्सव कार्यक्रम

INDUSTRY--महिलाओं ने मनाया राखी उत्सव कार्यक्रम

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर की ओर से रविवार को भारती भवन सभागार में एक दिवसीय राखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने महिला उद्यमियों के प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया व सृजनशीलता की तारीफ की। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने महिला उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन कर कहा कि महिला इकाई ने महिलाओं की प्रतिभाओं को उभारकर सामने लाने का यह सराहनीय प्रयास किया है। भारती महिला इकाई अध्यक्ष मीनू दूगड़ ने बताया कि राखी उत्सव में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने व उनके उत्पादों को नया प्लेटफ ॉर्म प्रदान करने के लिए हस्तनिमित राखियों, हैण्डीक्राफ्ट व घरेलू उद्योगों से निमित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कोषाध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि राखी उत्सव में 20 से अधिक महिला उद्यमियों अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। अन्त में महिला इकाई सचिव रीना ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों, महिला इकाई की पदाधिकारियों, सदस्यों सहित महिला उद्यमियों ने बड़ी सख्या में भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग