9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं को मिले सुरक्षा व सम्मान

आवाज का आगाज मिशन-2020
less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं को मिले सुरक्षा व सम्मान

महिलाओं को मिले सुरक्षा व सम्मान

भीकमकोर (नौसर). राजस्थान पुलिस द्वारा प्रायोजित अभियान आवाज का आगाज मिशन-2020 के तहत ग्राम पंचायत भवन भीकमकोर में जानकारी दी गई। ग्रामीण महिलाओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान, लैंगिक समानता, अपराधों में कमी आदि विषय पर महिला पुलिस कर्मी प्रियंका, रामस्नेही रामसुख सियाग ने विचार रखे। सहेली सेंटर की संचालक मधु वैष्णव ने महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवन जाने के अधिकारों के बारे में बताया। इस दौरान उप सरपंच अचलसिंह, ईंदों की ढाणी सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल, ठेकेदार सुरताराम माचरा, किशनसिंह भाटी, ग्रामसेवक गंगाराम सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही। ग्रामीणों ने बस स्टेशन पर महिला शौचालय नही होने से असुविधा को देखते हुए जल्द शौचालय बनाए जाने की आवश्यकता जताई। निसं
खीचन. राजस्थान पुलिस की ओर से आवाज कार्यक्रम के तहत शनिवार को खीचन में महिलाओं को जानकारी दी गई। एएसआइ चंदन सिंह खीचन चौकी प्रभारी गिरधारी राम व कांस्टेबल गोवर्धन राम ने बताया कि इस दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए उनको कानूनी प्रावधानों और आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी। साथ ही नारी सम्मान व उन पर होने वाले अत्याचारों के संबंध में विचार विमर्श किया गया व सुझाव लिए गए। इस दौरान पक्षीप्रेमी सेवाराम माली, श्रवण कुमार जीनगर, अनिल जीनगर, लक्ष्मी नारायण आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग