9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन ब्रिगेड की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

  विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने निभाई उत्साह से भागीदारी
less than 1 minute read
Google source verification
जैन ब्रिगेड की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

जैन ब्रिगेड की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

जोधपुर. जैन ब्रिगेड महिला शाखा जोधपुर का सावन उत्सव गुरुवार को संस्था की अध्यक्ष मोनिका भंसाली की अध्यक्षता में महावीर कॉम्प्लेक्स परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। सावन उत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिला सदस्यों ने उत्साह से भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता में बेला जैन प्रथम, संगीता भण्डारी द्वितीय तथा बिदामी वडेरा तृतीय स्थान पर रही, जिन्हें शाखा की ओर से सम्मानित किया गया। जैन ब्रिगेड़ की संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रा मेहता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्णा मोहनोत व सीमा लोढा ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए मिसेज सावन का चयन किया। अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना लॉक डाउन के बाद पहली साधारण सभा और सावन उत्सव में शाखा सदस्य मंजू सिंघवी, सुशीला भंडारी व बिदामी वडेरा ने श्रावण मास पर आधारित राजस्थानी गीत प्रस्तुत कर उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन वंदना बक्शी ने किया। लता सिंघवी ने हाउजी का संचालन किया गया। संस्था सचिव सुधा मेहता ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। प्रारंभ में सभी सदस्यों के बीना भण्डारी ने तिलक लगा कर स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग