9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद-विधायक कोष के कार्य 15 दिन में शुरू हों – संभागीय आयुक्त

सम्भागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि संभाग में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करावें।
less than 1 minute read
Google source verification
सांसद-विधायक कोष के कार्य 15 दिन में शुरू हों - संभागीय आयुक्त

सांसद-विधायक कोष के कार्य 15 दिन में शुरू हों - संभागीय आयुक्त

जोधपुर।
सम्भागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि संभाग में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करावें। सोमवार को अपने कक्ष में संभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सांसद व विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इन योजनाओं में कार्यो को समय पर स्वीकृत करावें व समय पर कार्य पूर्ण हो इस पर पूरी गम्भीरता बनाए रखने को कहा। वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 के लिए एमपी लैंड योजना को केन्द्र सरकार द्वारा स्थगित कर रखा है। जिलों के पास उपलब्ध पूर्व व वर्तमान सांसद कोष को ध्यान में रखकर कार्यों का क्रियान्वयन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि जिन कार्यो की सांसद व विधायक से अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है उनकी 15 दिन में पूरी प्रक्रिया कर स्वीकृतियां जारी करें। ऊर्जा, पीएचइडी, पीडब्ल्यूडी, जेडीए, नगर निगम के बकाया कार्यो की समीखा की। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के साथ मनरेगा में गंभीरता बरतने को कहा। आशान्वित जिले जैसलमेर व सिरोही की इस माह की राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत ढांचा, वितीय समावेश व कौशल विकास में रैकिंग में सुधार लाने व इसमें वृद्धि दर्ज करने को कहा। बैठक में सीइओ जिला परिषद जोधपुर डॉ. इन्द्रजीत यादव, बाडमेर मोहनदान रतनू, जालोर संजय कुमार, सिरोही भागीरथ विश्नोई, पाली प्रहलाद नागा, जैसलमेर नारायण सिंह चारण सहित अन्य मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग