9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ता ही भाजपा के ब्रांड एम्बेसेडर

- 6 मण्डलों का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न  
less than 1 minute read
Google source verification
कार्यकर्ता ही भाजपा के ब्रांड एम्बेसेडर,कार्यकर्ता ही भाजपा के ब्रांड एम्बेसेडर

कार्यकर्ता ही भाजपा के ब्रांड एम्बेसेडर,कार्यकर्ता ही भाजपा के ब्रांड एम्बेसेडर

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली व रीति-नीति समझाने और संगठन की गतिविधियों, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने सहित अनेक विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। मण्डल व बूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को छह मण्डलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
त्रिपोलिया में मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्रराज सिंघवी, राइकाबाग भवानीसिंह शेखावत, महामंदिर मनीष परिहार, चौपासनी में ललित पारवानी तथा लालसागर में महामंत्री महेश व्यास व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत के निर्देशन में तथा प्रताप नगर मण्डल में देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता व दलपत वैष्णव के संयोजन में शिविर सम्पन्न हुआ। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक अशोक व्यास, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया ने सभी छह प्रशिक्षण शिविरों की मॉनिटरिंग की। सभी मण्डलों में विधिवत शुभारंभ के बाद चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनसंघ एवं आपातकाल के वयोवृद्ध हीरालाल आसोरी प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को ऊर्जावान उद्बोधन दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं में यह भाव आना चाहिए कि मुझे पद नहीं चाहिए लेकिन मेरी पार्टी मजबूत कैसे हो। महापौर वनिता सेठ, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा, जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापडिय़ा, पार्षद अजय जोशी, राजेश लोहिया, जगदीश देवासी प्रशिक्षक के रूप में रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग