
हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में श्रमिक जिंदा जला
जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत मोगड़ा गांव में हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री परिसर में कमरे के बाहर बुधवार को एक श्रमिक का जला शव मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने आत्मदाह किया अथवा हादसे में जान गई।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार जैसलमेर में खुड़ी थानान्तर्गत रामजीरों की ढाणी निवासी रेवताराम (२७) पुत्र द्वारकाराम मेघवाल मोगड़ा में हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री परिसर में कमरे के बाहर उसका जला शव मिला। फैक्ट्री कर्मचारियों ने जला शव देखा तो मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के भाई मोतीराम की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि कमरे के बाहर सीढि़यों के पास शव मिला। कुछ दूरी पर जले कचरे का ढेर था। इससे अंदेशा है कि मंगलवार मध्यरात्रि वह सीढि़यों पर चढऩे के दौरान नीचे गिरा होगा और आग की चपेट में आ गया।
Published on:
18 Feb 2021 01:24 am
