
क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
जोधपुर. क्षत्रिय युवक संघ के अनुषांगिक संगठन क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला रविवार को रमजान हत्था स्थित संघ कार्यालय तनायन में आयोजित हुई। संघ के संभाग प्रमुख चंद्रवीर सिंह देणोक ने संघ संस्थापक पूज्य तनसिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रार्थना के साथ कार्यशाला शुरू हुई। देणोक ने अपने उद्बोधन में क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के परिचय के साथ ही उसके विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में सवैंधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान व सहभागिता निभाने के साथ ही उसे उपयोगी बनाने पर विचार रखे। वही कार्यशाला के दौरान आर्थिक आधार पर आरक्षण में आने वाली विसंगतियों को दूर करने के लिए केंद्र की कार्य योजना में सहयोग के साथ ही सोमवार को जोधपुर के सभी उपखंड मुख्यालय पर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपने की भी रूपरेखा बनाई। आगामी 28 फरवरी को संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर के सानिध्य में होने वाले पंचायतीराज प्रतिनिधि जिला स्तरीय सम्मेलन सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में एडवोकेट भवरसिंह जाखण, शेरगढ प्रान्त प्रमुख भैरूसिंह बेलवा, पार्षद गिरधारीसिंह राठौड़, चैनसिंह साथिन, लूणकरणसिंह तेना, लक्ष्मणसिंह गड़ा, आईदानसिंह मालूँगा, पदमसिंह ओसियां सहित सैंकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
Updated on:
14 Feb 2021 08:14 pm
Published on:
14 Feb 2021 08:14 pm
