9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीले प्रकाश से जगमग हुए मेहरानगढ़-उम्मेद भवन

विश्व मधुमेह दिवस
less than 1 minute read
Google source verification
नीले प्रकाश से जगमग हुए मेहरानगढ़-उम्मेद भवन

नीले प्रकाश से जगमग हुए मेहरानगढ़-उम्मेद भवन

जोधपुर. विश्व मधुमेह दिवस पर गुरुवार को जोधपुर का मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन नीले प्रकाश से जगमगा उठा। मेहरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह से बचाव और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पिछले चार साल से मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन पैलेस को नीले प्रकाश से रोशन किया जाता है। इण्टरनेशनल डायबिटीज फेडेरेशन एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ब्लू सर्किल जारी किया है, जो मधुमेह के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कहीं रैली निकली तो जनजागरूकता विषयक कार्यक्रम हुए।
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में एक नई पहल कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने किया। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. आलोक गुप्ता ने कहा कि डायबिटीज महामारी का रूप धारण कर रही है। विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम माथुर ने मधुमेह का कारण, लक्षण सहित अन्य बातों पर प्रकाश डाला। पीएसएम के विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन भंसाली ने विश्व व भारत में मधुमेह की समस्या व इसके बारे में बताया। वरिष्ठ आचार्य डॉ. संदीप टाक ने डायबिटीज के आनुवांशिक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। कुछ प्रश्नकर्ताओं को ग्लूकोमीटर प्रदान किए गए। अंत में वरिष्ठ आचार्य व सीनियर फिजिशियन डॉ. आलोक गुप्ता ने आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग