9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक संगीत सहित विदेशी कलाकारों का देखना है फन तो चलें आएं जोधपुर, वल्र्ड सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल शुरू

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के तत्वावधान में 13वें चार दिवसीय ‘वल्र्ड सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल’ का आगाज गुरुवार को राव जोधा पार्क में रैतीला ग्रुप के काचरा खां मांगणियार कलाकार और ओमान के कलाकार अरीज सूफी एन्सेम्बल की ओर से ‘सूफी रंग’ कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से किया गया।
2 min read
Google source verification
world sacred spirit festival started at mehrangarh fort of jodhpur

लोक संगीत सहित विदेशी कलाकारों का देखना है फन तो चलें आएं जोधपुर, वल्र्ड सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल शुरू

वीडियो : नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के तत्वावधान में 13वें चार दिवसीय ‘वल्र्ड सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल’ का आगाज गुरुवार को राव जोधा पार्क में रैतीला ग्रुप के काचरा खां मांगणियार कलाकार और ओमान के कलाकार अरीज सूफी एन्सेम्बल की ओर से ‘सूफी रंग’ कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से किया गया। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल व आयोजन समिति एलन वेबलर ने बताया कि चार दिवसीय समारोह में राजस्थान व भारत के विभिन्न राज्यों सहित मोरक्को, ओमान, ईरान, सेनेगल, अल्जीरिया देश के 100 से अधिक लोक कलाकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जसोल ने बताया कि चीन के वर्तमान हालात के कारण कलाकारजियांग नन की प्रस्तुति स्थगित कर दी गई है।

कविता सेठ प्रस्तुत करेंगी सूफी गजलें व गीत
भोर की किरणों के साथ ही सुबह 7 बजे जसवंत थड़ा झील परिसर में कश्मीर के फारूख अहमद गनी सूफियाना कलाम पेश करेंगे। सुबह 10 बजे चौकेलाव गार्डन में रामपुर सहेसवान घराने के दानिश हुसेन बदायुंनी की ओर से सूफियाना कव्वालियां प्रस्तुत की जाएगी। सुबह 11.30 बजे चार यार मदनगोपाल सिंह ग्रुप की ओर से विस्डम सोंग्स, दोपहर 12.30 बजे ड्ओ बड की ओर से कोरियन संगीत, दोपहर 3 बजे युवा लंगा कलाकारों की ओर से पारम्परिक सूफी लोक गीतों की प्रस्तुति होगी।

शाम 5 बजे जसवंत थड़ा चार बाग परिसर में रुद्रवीणा प्लेयर उस्ताद बहाउद्दीन डागर व पेलवा नायक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम 7.30 बजे ‘फना ’ संगीतमय सफर में ओमान के अरीफ सूफी एन्सेम्बल व राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ सेनेगल से शेख पापा डजिंबीरा की प्रस्तुति होगी। रात्रि 9 बजे पाŸव गायिका कविता सेठ की ओर से हिंदुस्तानी सूफी गजलें, गीत, कविता की प्रस्तुति आकर्षक होगी।

अफगानिस्तान, ईरान, तिब्बती कलाकारों के साथ राजस्थानी कलाकार मचाएंगे धूम
जसवंत थड़ा पर सुबह 7 बजे से ‘प्रभाती’ कार्यक्रम जिए जैसाण ग्रुप जैसलमेर के मांगणियार कलाकारों की ओर से भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। सुबह 11.15 बजे मोरक्को के वालिद बेन सलिम की ओर से ‘गुजंग’ कार्यक्रम तथा शाम 7.30 बजे मेहरानगढ़ के जनाना ड्योढ़ी में भक्त शिरोमणी मीरां बाई पर आधारित राजस्थानी और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

मेन स्टेज कार्यक्रम में तिब्बत से लोतेन नामलिंग व दीवाना एन्सेम्बल के साथ अफगानिस्तान के उस्ताद दाउद खां सदोजई व चार यार फेम मदन गोपालसिंह की राजस्थानी कलाकारों की ओर से सूफी गीत संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 9.30 बजे मीर मुख्तायर अली व ईरानी कलाकार मोहम्मद मोटामेडी भी पर्शियन संगीत प्रस्तुत करेंगे। सूर्यास्त से पूर्व जसवन्त थड़ा झील पर आयोजित ‘रागा बाय दी लेक’ के अन्तर्गत राकेश चौरसिया का बांसुरी वादन होगा। चार दिवसीय फेस्टिवल का समापन 16 फरवरी को सुबह महेशाराम की ओर से भक्तिगीतों से किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग