9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां उष्ट्रवाहिनी मंदिर जीर्णोद्धार के लिए पूजन

  पांच करोड़ की राशि होगी खर्च
less than 1 minute read
Google source verification
मां उष्ट्रवाहिनी मंदिर जीर्णोद्धार के लिए पूजन

मां उष्ट्रवाहिनी मंदिर जीर्णोद्धार के लिए पूजन

जोधपुर. चांदपोल के बाहर स्थित पुष्करणा ब्राह्मणों की कुलदेवी उष्ट्रवाहिनी मंदिर के जीर्णोद्धार का खनन पूजन कार्यक्रम शुक्रवार को इंजी. जेके बोहरा- मंजू बोहरा की ओर से सोमयाजी पंडित सोमदत्त अग्निहोत्री, पं.नवरत्न अग्निहोत्री, पं. योगेश अग्निहोत्री, पं. रविदत्त अग्निहोत्री, पंडित राजेंद्र व धर्मेंद्र पुरोहित के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। पुष्करणा वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी एवं नवचौकिया मोहल्ला पुष्करणा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में निर्मित होने वाले मंदिर पर 5 करोड रुपए की लागत आएगी। सोसाइटी के अध्यक्ष इंजी. मुकेश जोशी ने बताया कि चम्पालाल सोमपुरा व इंजी. सुदेश पुरोहित की देखरेख में निर्मित होगा। कोविड-19 की पालना करते हुए किशन गोपाल जोशी, विष्णु दत्त मुथा, गोविंद पुरोहित, एसके जोशी, इंजीनियर राजेंद्र जोशी, पंकज जोशी, कैलाश दत्त मुथा, श्याम सुंदर बिस्सा, इंजी. किशोर जोशी, प्रकाश डोडीदार, कुंज किशोर व्यास, पुनीत बोहरा, हर्ष व्यास, राजकुमार पुरोहित, रोशन बोड़ा, मनीष थानवी व पं. राकेश रावत ने वर्चुवल सहभागिता निभाई। मंदिर जीर्णोद्धार समिति के प्रवक्ता पंडित शेखर पुरोहित ने बताया कि 26 मई को सुबह 9:30 बजे नौ दम्पति नौ शिलाओं का पूजन के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल पालना करते हुए मंदिर की आधारशिला रखेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग