9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

yoga– योग दिवस: विद्यार्थी-अभिभावक घर पर ही करेंगे योगाभ्यास

- कोरोना के कारण नहीं होंगे बड़े आयोजन- राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने निकाला आदेश
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 20, 2020

yoga-- योग दिवस: विद्यार्थी-अभिभावक घर पर ही करेंगे योगाभ्यास

yoga-- योग दिवस: विद्यार्थी-अभिभावक घर पर ही करेंगे योगाभ्यास

- कोरोना के कारण नहीं होंगे बड़े आयोजन
- राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने निकाला आदेश
जोधपुर।
कोरोना महामारी के कारण इस बार रविवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़े आयोजन नहीं होंगे। इस बार विद्यार्थियों व अभिभावकों को अपने घरों में ही योगाभ्यास कराया जाएगा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। केन्द्र सरकार की ओर से फिट इंडिया मिशन के तहत स्कूली छात्रों के समग्र शारीरिक, भावनात्मक व मानसिक कल्याण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में स्कूली विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को घर पर रहते हुए ही योगाभ्यास करना है।
--
लाइव सत्र व ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से रविवार को शाम 5 बजे फिट इंडिया यूट्यूब चैनल पर विशेष लाइव सत्र आयोजित किया जाएगा। वहीं केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग