9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग गुरु बाबा रामदेव को धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में हाईकोर्ट से मिली राहत

राजस्थान हाईकोर्ट ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में योग गुरु बाबा रामदेव को गिरफ्तारी से राहत दे दी है, लेकिन उन्हें अनुसंधान में शामिल होना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
photo_2023-04-14_08-10-58.jpg

जोधपुर @ पत्रिका. राजस्थान हाईकोर्ट ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में योग गुरु बाबा रामदेव को गिरफ्तारी से राहत दे दी है, लेकिन उन्हें अनुसंधान में शामिल होना पड़ेगा।

न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग की एकल पीठ में याचिकाकर्ता बाबा रामदेव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक राज बाजवा पेश हुए। कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, जिसे लोक अभियोजक ने स्वीकार कर लिया।


यह भी पढ़ें : बीकानेर में छिपा हो सकता है अमृतपाल! अलर्ट पर पुलिस, खुफिया एजेंसियां

सुनवाई के बाद एकलपीठ ने कहा कि बाड़मेर जिले के चौहटन थाने में दर्ज प्राथमिकी में याचिकाकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया जाए। हालांकि, याचिकाकर्ता को 20 मई को या उससे पहले पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।


यह भी पढ़ें : जयपुर राजघराना सहिष्णुता का प्रतीक, 338 साल पुरानी कृपाण आज भी सुरक्षित

पुलिस ने फरवरी के पहले सप्ताह में एक कथित वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद रामदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर चौहटन थाने में मामला दर्ज किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग