13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India Temple: आपको घर बैठे मिल सकता है देश के इन 58 मंदिरों का प्रसाद

India Post  

2 min read
Google source verification
India Temple: आपको घर बैठे मिल सकता है देश के इन 58 मंदिरों का प्रसाद

India Temple: आपको घर बैठे मिल सकता है देश के इन 58 मंदिरों का प्रसाद

जोधपुर. भारतीय डाक विभाग ने देश के कई मंदिरों के साथ एमओयू करके श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद दिलाने की योजना शुरू की है। अब तक इस योजना में 58 मंदिर जुड़े हैं जिसमें दक्षिण भारत के सर्वाधिक है। इसमें बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी से लेकर आंध्रप्रदेश का तिरुपुति और केरल का सबरीमाला मंदिर भी शामिल है। हाल ही में राजस्थान के एकमात्र मंदिर जैसलमेर िस्थत रामदेवरा मंदिर को शामिल किया गया है। लोक देवता बाबा रामदेव की ध्वजा, यंत्र और विभूति घर बैठे पहुंचाई जा रही है।

देश के इन मंदिरों का प्रसाद मंगवा सकते हैं घर पर
- केरल स्थित सबरीमाला
- वाराणसी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर
- अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर
- उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर
- जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर
- हिमाचलप्रदेश स्थित माता री चिंतपूर्णी देवी
- तमिलनाडू स्थित पालानी ढांढेयूथपनी स्वामी प्रसाद्म
- तिरुपति मंदिर
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
- बाबा अमरनाथ मंदिर
- झारखण्ड के देवगढ़ स्थित बाबा बैद्यनाथ
- झारखण्ड स्थित मां चिनमस्तिका प्रसाद्म
- तेलंगाना सर्किल
- कर्नाटक स्थित कुक्के श्री सुब्रह्मण्यम
- कर्नाटक स्थित महागणपति मंदिर
- कर्नाटक स्थित वीरभद्रेश्वर मंदिर
- गडग स्थित महामाया मंदिर
- बेलगांव स्थित रेणुका देवी मंदिर
- बादामी स्थित बनाशंकरी अम्मा मंदिर
- चिकमंगलूर स्थित अन्नापूर्णेश्वरी मंदिर
- मेंगलुरू स्थित राजराजेश्वर मंदिर
- चिकमंगलूर स्थित श्रंगेरी शारदा मंदिर
- पश्चिमी बंगाल का तारापीठ मंदिर
- गडग स्थित भीमअंबिका मंदिर
- मुंबई जूहु स्थित इस्कॉन मंदिर
- मुंबई मांटुगा स्थित डॉन बोस्को श्राइन हाउस
- चंदवाड़ स्थित रेणुका देवी मंदिर
- कलवा स्थित सप्तश्रंगी निवासनी
- नागपुर स्थित गजानन महाराज
- महद स्थित वरद विनायक मंदिर
- कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर
- रत्नागिरी स्थित गणपतिफूले मंदिर
- शिर्डी के सांई बाबा
- सतरा स्थित श्री समर्थ रामदास मंदिर
- पाली स्थित बालेश्वर गणपति मंदिर
- जेजुरी स्थित खण्डोबा देवस्थान
- मोरगांव स्थित मोरेश्वर मंदिर
- थ्यूर स्थित चिंतामणि मंदिर
- राजागांव स्थित महागणपति मंदिर
- भीमाशंकर स्थित भीमाशंकर देवस्थान
-अलंदी देवची स्थित ध्यानेश्वर मौली देवस्थान
- ओजार स्थित विघ्नेश्वर गणपति
- लेनयाद्रि स्थित गिरीजतमक गणपति
- सतारा स्थित गोंडावालेकर महाराज देवस्थान
- चपहल स्थित श्री राम देवस्थान ट्रस्ट
- अकालकोट स्थित स्वामी समर्थ वटवरुक्ष
- अकालकोट स्थित स्वामी समर्थ अन्नाछत्रा मंडल
- पंढरपुर स्थित विठ्ठल रुकमणि मंदिर
- पंढरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर
- सिंगानपुर स्थित शनिसिंगेनापुर
- पथरड़ी स्थित मोहता देवी
- सिद्धटेक स्थित सिद्धिविनायक मंदिर
- अहमदनगर स्थित जगदम्बा देवी
- एलोरा स्थित घरुशेषनेश्वर
- राजुर स्थित गणेश मंदिर
- तुलजापुर स्थित तुलजा भवानी मंदिर
........
‘हम प्रयास कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में राजस्थान के अन्य मंदिरों का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को घर बैठे मिल सके।’
सचिन किशोर, पोस्ट मास्टर जनरल, राजस्थान (पश्चिमी क्षेत्र)