9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर खेल रहे मासूम बालक को कमरे में बुलाकर कर डाली घिनौनी हरकत, गिरफ्तार हुआ आरोपी

मासूम बालक को कमरे में ले जाकर छेड़छाड़  
less than 1 minute read
Google source verification
molestation

boy molested, boy molested in jodhpur, boy raped in jodhpur, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में एक व्यक्ति छह साल के मासूम बालक को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और छेड़छाड़ कर डाली। पीडि़त के निजी अंगों पर चोट भी आ गई। बासनी थाना पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश हाल बासनी निवासी एक व्यक्ति ने मूलत: यूपी के हाथरस जिले में बिजाहरी हाल संजय कॉलोनी निवासी नेतराम पुत्र वासुदेव जाटव के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि वह बुधवार सुबह अस्पताल में नौकरी पर चला गया था। पत्नी छत पर किसी कार्य से चली गई। उसका छह वर्षीय पुत्र अकेला ही नीचे खेल रहा था। तब आरोपी वहां आया और बहला-फुसलकर मासूम को अपने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ भी की। इससे उसके चोटें आईं। फिर वह अपने घर लौट आया। छत से उसकी मां नीचे आईं तो पुत्र के शरीर पर चोटों को देख चौंक गई। तब बालक ने आपबीती बताई। परिजन बुधवार देर रात थाने पहुंचे व मामला दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार को पीडि़त का मेडिकल मुआयना कराया। साथ ही आरोपी नेतराम पुत्र वासुदेव जाटव को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग