9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

- रात्रिगश्त में आया पकड़ में
less than 1 minute read
Google source verification
दो मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

दो मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर.
बोरानाडा थाना पुलिस ने सालावास रोड पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार मध्यरात्रि गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिलें जब्त की। पुलिस को अंदेशा है कि वह मोटरसाइकिल चोरी की नीयत से घूम रहा था।

थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि सोमवार रात १.३० बजे गश्त के दौरान एसआइ पन्नाराम, कांस्टेबल गेपरराम व विजय कुमार बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र से सालावास रोड की तरफ निकले। पेट्रोल पंप से कुछ पहले दो मोटरसाइकिल के पास एक युवक खड़ा नजर आया। पुलिस जीप देख वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर झाडि़यों से भाण्डू खुर्द निवासी बादल पुत्र बालाराम जाट को पकड़ा। दोनों मोटरसाइकिलों के बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। दोनों वाहनों के दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया। एेसे में दोनों बाइक जब्त कर बादल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को अंदेशा है कि वह वाहन चोरी की नीयत से रात को घूम रहा था। वाहनों के बारे में जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग