9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक ट्रैक्टर में घुसी, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

खारिया मीठापुर. खारिया मीठापुर उचियाडा के बीच घूमर होटल के सामने एक मोटरसाइकिल टै्रक्टर के पीछे जा घुसी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों में से एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
road accident

बाइक ट्रैक्टर में घुसी, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

खारिया मीठापुर. खारिया मीठापुर उचियाडा के बीच घूमर होटल के सामने एक मोटरसाइकिल टै्रक्टर के पीछे जा घुसी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों में से एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। हादसा होते ही हाइवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना करने पर मौके पर घायल को ले जाने के लिए एम्बुलेंस पहुंची। घायल को उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार झाक निवासी दोनों सगे भाई तेजाराम और पप्पूराम जाट बिलाड़ा से मंगलवार शाम को अपने गांव जा रहे थे ,इतने में रास्ते मंे इनकी बाइक घूमर होटल के सामने हाइवे पर जा रही टै्रक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। जिसमे मोटरसाइकिल सवार तेजाराम जाट पुत्र ओगडराम जाट निवासी झाक की मौत हो गई। वहीं पप्पूराम पुत्र ओगडराम जाट निवासी झाक घायल हो गया। जिसका ट्रोमा सेंटर मेें उपचार किया गया। मृतक का शव मोर्चरी में रखा गया है।हादसा होते ही हाइवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग