9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामलाती जमीन बेचने के विवाद में युवक की हत्या

- रिश्ते में चार भाइयों पर आरोप, चारों फरार
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

jaipur

जोधपुर.
जिले के खेड़ापा थानान्तर्गत बारां कल्ला गांव में सामलाती जमीन का कुछ हिस्सा बेचने के विवाद में मारपीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई।
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि बारां कल्ला गांव निवासी राणुसिंह और रिश्ते में भाई सवाईसिंह के पिता की गांव में सामलाती जमीन है। राणुसिंह ने एक साल पहले इसमें से तीन बीघा जमीन पड़ोसी खातेदार को बेच दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। पुणे में लकड़ी का कार्य करने वाला सवाईसिंह शादी में शामिल होने के लिए गत दिनों गांव आया था। इस बीच, राणुसिंह का पुत्र मदनसिंह अपने भतीजे महिपालसिंह के साथ सोमवार सुबह मोटरसाइकिल पर गांव से निकल रहा था। तब रास्ते में सवाईसिंह व दिलीपसिंह ने उन्हें रोककर जमीन बेचने पर विरोध जताया।
इस बीच, दोनों पक्षों से कुछ और लोग भी वहां आ गए। झगड़ा व विवाद बढऩे पर आरोपियों ने मदनसिंह से मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे वहीं छोड़ आरोपी फरार हो गए। परिजन व ग्रामीणों ने घायल मदनसिंह (32) पुत्र राणुसिंह को महात्मा गांधी अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान मदनसिंह की मृत्यु हो गई। उसके भाई ज्ञानसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने सवाईसिंह, दिलीप सिंह व कालूसिंह पुत्र मूलसिंह व उसके भाई ईश्वरसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस सुरक्षा में गांव में अंतिम संस्कार किया गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग