
YOUTH---ट्रैकिंग के साथ कर रहे पर्यावरण संरक्षण
जोधपुर।
वैश्विक कोरोना महामारी काल में लोगों के जीवन जीने के तरीके में काफी बदलाव आया है। विशेषकर युवाओं में, जो अपनी फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी जागरुक हुए है। सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज, खुली हवा में योगा-प्राणायाम सहित सामाजिक गतिविधियां लोगों के जीवन का अंग बन चुकी है। इसको लेकर हर आयु वर्ग के ग्रुप भी बन चुके है। शहर के युवा एडवेंचर गतिविधियों के साथ अपने शौक को पूरा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी कर रहे है। मल्टी टास्किंग एक्टिविटीज को पसंद करने वाले युवाओं का ग्रुप ट्रेकिंग के साथ पेड़-पौधें लगाकर पर्यावरण की सेवा भी कर रहे है। ग्रुप के सचिव वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ भूपेन्द्र जोशी ने बताया कि ग्रुप से जुडऩे के लिए किसी प्रकार का शुल्क या औपचारिकता की जरूरत नहीं है। युवाओं का उद्देश्य प्रकृति से जुड़ाव, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर काम करना और स्वस्थ रहने की विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी निभाना है। इसमें पहाड़ों पर टे्रकिंग प्रमुख है। गुप के सदस्य शहर के साथ शहर के बाहर भी ट्रेकिंग कर चुके है। ग्रुप में समाज के विभिन्न वर्गो के युवा जुड़े हुए है। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, स्पोट्र्समैन, युवा उद्यमी, स्टूडेन्ट्स आदि शामिल है।
-
प्राचीन जल स्त्रोतों की साफ-सफाई
स्वच्छ भारत अभियान, जल स्वावलंबन योजना से ये युवा टीम प्राचीन जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, उनकी देखभाल के कार्य में भी लगी हुई है। अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्राचीन जलाशयों की सफाई कर रहे व कुछ जलाशयों की देखभाल भी कर रहे है। युवा टीम पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय है। शहर में काफी जगहों पर पौधरोपण व उनकी देखभाल का काम कर रहे है। पशु-पक्षियों को बचाने और उनकी देखभाल का काम कर रहे है।
--
वल्र्ड ट्रेकर्स ग्रुप से जुड़े हुए
शहर में पिछले करीब 40 वर्षो से वल्र्ड ट्रेकर्स ग्रुप सक्रिय है। जिसको खींवराज गुर्जर संचालित कर रहे है। जोशी ने बताया कि उनका ग्रुप खींवराज गुर्जर के ग्रुप से जुडे हुए है और इस ग्रुप के मार्गदर्शन में भी ट्रेकिंग के कई सेशन्स में भाग ले चुके है।
Published on:
30 Aug 2021 06:59 pm
