
राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ जोधपुर का नया भवन
जोधपुर। प्रदेश के चार दजर्न से ज्यादा युवाओं के लिए खुशखबर है। होली से पहले इन बेरोजगार युवाओं को नौकरी का तोहफा मिला है। राजस्थान हाईकोर्ट ने सोमवार को इन युवाओं को अस्थाई तौर पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। होली के बाद ये युवा नौकरी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन काम के मूल्यांकन के आधार पर ही इनकी नौकरी पक्का होने का रास्ता तय हो सकेगा।
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (प्रशिक्षु) पद पर 51 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से नियुक्ति देने के आदेश शनिवार को जारी किए। चयनित हुए जूनियर पर्सनल असिस्टेंट्स को 17 मार्च या इससे पहले ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट प्रशासन ने 6 फरवरी को 53 अभ्यर्थियों को जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए अंतरिम रूप से सफल घोषित किया था तथा उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया था। सत्यापन के बाद 51 अभ्यर्थियों को दो साल के प्रशिक्षु काल पर नियुक्ति दी गई है, जिसे बाद में उनकी परफॉरमेंस के आधार पर विस्तारित किया जाएगा।
Updated on:
02 Mar 2020 07:09 pm
Published on:
02 Mar 2020 07:09 pm
