9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
अमित शाह ने शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बाद युवाओं का बढ़ाया उत्साह
Play video

अमित शाह ने शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बाद युवाओं का बढ़ाया उत्साह

बाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने उद्बोधन देकर युवाओं में शक्ति का संचार किया।
Google source verification

जोधपुर. मारवाड़ की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह जगाने और कार्यकर्ताओं में जोश जगाने के अपने कार्यक्रम के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक के बाद एक कार्यक्रमों में भाग लेने में जुटे हुए दिख रहे हैं। जहां सुबह जोधपुर पहुंचने के बाद सीधे ही वे पाली में आयोजित होने वाली सभा में भाग लेने चले गए। वहीं वापस जोधपुर आते ही अपने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर सीधे जा पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपाइयों की ओर से वाहन रैली निकाल कर स्वागत किया गया। इसके बाद शाह ने पॉलीटेक्नीक कॉलेज में बने पांडाल में शक्ति केंद्र सम्मेलन में अपना उद्बोधन दिया। यहां 51 किलो की पुष्प माला से स्वागत के बाद मीडिया को कवरेज करने से रोक दिया गया।

इस कार्यक्रम के बाद इस स्थान पर ही युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। शाह के जोधपुर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत हर समय साथ दिखे। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के नारे के साथ हुई। इस सम्मेलन की शुरुआत में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने स्वागत सम्बोधन दिया। बाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने उद्बोधन देकर युवाओं में शक्ति का संचार किया।

काले झंडे दिखाए जाने का भय
पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि वाल्मीकि समाज के कुछ लोग काला झंडा दिखाकर विरोध कर सकते हैं। इसके चलते कड़ी सुरक्षा के बीच शाह को एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक पहुंचाया गया। गौरतलब है कि वाल्मीकि समाज के कुछ लोग हाल ही में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सुबह कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया था इसके बाद अमित शाह की वाहन रैली में प्रदर्शन की सूचना थी।