12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब प्रसूताओं का मुफ्त होगा अल्ट्रासाउंड, 400 यूनिट में छिबरामऊ शामिल

कन्नौज की छिबरामऊ विधान सभा से विधायक के रूप में पहली बार चुनी जाने के बाद योगी कैबिनेट में राजयमंत्री का दर्जा पाई अर्चना पांडेय आजकल जिले की समस्याओं पर ध्यान देने में जुटी हैं।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Srivastva

Jul 12, 2017

kannauj

kannauj

कन्नौज. कन्नौज की छिबरामऊ विधान सभा से विधायक के रूप में पहली बार चुनी जाने के बाद योगी कैबिनेट में राजयमंत्री का दर्जा पाई अर्चना पांडेय आजकल जिले की समस्याओं पर ध्यान देने में जुटी हैं। ऐसे में जर्जर हो रही स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ ध्यान देते हुए उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है। अब तक खराब रही स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का विशेष फोकस है। नए सिरे से व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। इसके लिए डॉक्टरों की तैनाती के साथ प्रसूताओं के अल्ट्रासाउंड व्यवस्था पर निगाह है। यह बात राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रसूताओं के लिए निजी संस्था से अल्ट्रासाउंड व्यवस्था की संबद्धता के दौरान कही।



माताओं को नहीं होना पड़ेगा परेशान

राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की मानें तो अब माताओं को इसके लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनको गाड़ी से केंद्र तक भिजवाया जाएगा। इसके बाद डा. प्रीती शाक्य की संस्तुति पर पांच प्रसूताओं को अल्ट्रासाउंड की पर्ची और फल दिए। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह व्यवस्था शुरु की गई है। गर्भवती महिला की पांच जांच की जाती हैं। यहां के लिए स्नेह अल्ट्रासाउंड केंद्र को संबद्ध किया गया है। प्रसूता का अल्ट्रासाउंड मुफ्त होगा। इसका भुगतान 255 रुपये के अनुसार सरकार रेडियोलॉजिस्ट को करेगी। इस दौरान एसीएमओ डा. राम मोहन तिवारी, डा. रविंद्र साहू, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक बाजपेई, एआरओ वईके मंजुल, फार्मासिस्ट हरिओम, हरिनाथ आदि मौजूद रहे।



कन्नौज के छिबरामऊ को मिली सौगात

प्रदेश में सर्वाधिक प्रसव कराए जाने के लिए 400 यूनिट चिह्नित किए गए हैं। इसमें छिबरामऊ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल है। इसलिए अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था को यहां प्रारंभ किया गया है।


ये भी पढ़ें

image