script13 और 14 फरवरी को झमाझम बारिश का अलर्ट, बादल गरजने की चेतावनी | Heavy rain alert on 13-14 February, warning of lightning | Patrika News
कन्नौज

13 और 14 फरवरी को झमाझम बारिश का अलर्ट, बादल गरजने की चेतावनी

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज से आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। तेज हवाएं भी चलने की चेतावनी दी गई है।

कन्नौजFeb 13, 2024 / 07:07 am

Narendra Awasthi

13 और 14 फरवरी को झमाझम बारिश का अलर्ट, बादल गरजने की चेतावनी

मौसम में आएगा जबरदस्त बदलाव, बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 13 और 14 फरवरी को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है‌। आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी। दिन और रात में बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। कन्नौज में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बूंदाबांदी रात को बूंदाबांदी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें

जिला स्तरीय अधिकारी पर लेखपाल भारी, नहीं रूक रहा तालाब पर वेयरहाउस का निर्माण, एडीएम बोले…

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कन्नौज का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

Hindi News/ Kannauj / 13 और 14 फरवरी को झमाझम बारिश का अलर्ट, बादल गरजने की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो