scriptआईएमडी लेटेस्ट अलर्ट: 16 जनवरी से फिर आएगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, घने कोहरे की चादर बिछी | IMD Latest Alert: January 16 fresh Western Disturbance come | Patrika News
कन्नौज

आईएमडी लेटेस्ट अलर्ट: 16 जनवरी से फिर आएगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, घने कोहरे की चादर बिछी

आईएमडी ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ के संबंध में अलर्ट किया है। जिसका असर मैदानी भागों में भी दिखाई पड़ेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने कानपुर मंडल के जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चादर छाए रहने की चेतावनी दी गई है।

कन्नौजJan 15, 2024 / 06:41 am

Narendra Awasthi

16 जनवरी से फिर आएगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ

कड़ाके के ठंड में फुट पेट्रोलिंग करते एसपी कन्नौज, एएसपी व अन्य

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी 16 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर आने की संभावना है। जिसका असर मौसम पर पड़ेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर में आज शीत दिवस रिकॉर्ड किया गया है। अगले 5 दिनों तक आसमान में घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। शीत लहर भी चलने की संभावना है। दिन में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में सुबह से ही घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। शीतलहर भी चलने की संभावना है। कन्नौज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

कानपुर: अराजक तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर के शिवलिंग के पास की खुदाई, भक्तों में आक्रोश

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में घने कोहरे के साथ धुंध भी छाए रहने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री रहने का अनुमान है। आज कोहरे के साथ धुंध की चादर छाए रहने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ऐसे मौके पर गर्म कपड़े पहने रहने की हिदायत दे रहा है।

Hindi News/ Kannauj / आईएमडी लेटेस्ट अलर्ट: 16 जनवरी से फिर आएगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, घने कोहरे की चादर बिछी

ट्रेंडिंग वीडियो