scriptआईएमडी अलर्ट: हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, बचकर रहने की सलाह | IMD warning regarding heat wave, advice to stay safe | Patrika News
कन्नौज

आईएमडी अलर्ट: हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, बचकर रहने की सलाह

आईएमडी ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 4 दिनों तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। लोगों को हीट वेव से बचने की सलाह दी गई है। ‌

कन्नौजMay 21, 2024 / 05:27 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज धूप भी निकलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले कुछ दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। सामान्य से तेज गति से हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। भीषण गर्मी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। तेज धूप के कारण जनजीवन बेहाल रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल भी रह सकते हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News/ Kannauj / आईएमडी अलर्ट: हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, बचकर रहने की सलाह

ट्रेंडिंग वीडियो