
gutkha
कन्नौज। गुटखा खाने वालों के लिए सावधान करने वाली एक खबर कन्नौज से आयी है। यहां सदर कोतवाली पुलिस ने अपने ख़ुफ़िया तंत्र के माध्यम से कई दिनों से चल रही नकली गुटखा फैक्ट्री पर छापा मार भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से मशीन और उपकरण के साथ हजारों का माल भी बरामद हुआ है। इस दौरान कई लोग भाग निकले। पकड़े गए युवक से पूछताछ के आधार पर फरार हुए लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। यह लोग केसर गुटखा जैसी कम्पनियों का नकली ब्रांड तैयार कर असली के दाम में बेंचते थे।
कन्नौज सदर कोतवाली निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को हाजीगंज में बड़े पैमाने पर अवैध ढंग से एक नामचीन कंपनी का नकली गुटखा बनाने की जानकारी मिली। सरायमीरा चौकी इंचार्ज अरिमर्दन सिंह तलैया चौकी प्रभारी लक्ष्मी नरायन के साथ छापा मारा गया। इस दौरान अंदर काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम हाजीगंज निवासी अतीक अहमद बताया।
मौके से नकली गुटखा बनाने वाली मशीन, काफी संख्या में बने पाउच, कच्चा माल बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि वह दो माह से नकली गुटखा फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। पुलिस भागे आरोपियों व माल लेने वाले व्यापारियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा चुकी है। नकली माल बरामद होने की खबर मिलने पर राज्य वस्तु एवं सेवाकर से जुड़े अफसर भी पहुंच गए।
अगरबत्ती कारखाने के आड़ में चल रहा था नकली गुटखा खेल
हाजीगंज में पुलिस द्वारा छापामार कर पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री अगरबत्ती कारखाने की आड़ में चल रही थी। यहां बड़े पैमाने पर अगरबत्ती का निर्माण नीचे होता था। पुलिस की माने तो अतीक ने इस स्थान को अवैध ढंग से गुटखा बनाने के लिए मुफीद समझा। इस बजह से इस पर जल्दी किसी की निगाह भी नहीं पड़ती थी और सुरक्षित तरीके से अगरबत्ती की आड़ में यह काम हो रहा था। पकड़े गए युवक की मानें तो नकली गुटखे के एक पैकेट को बाजार में 80 से 100 रुपये में आसानी से बेचता था जबकि असली गुटखा के पैकेट की कीमत 156 रुपये प्रति पैकेट बताई गई है।
Published on:
04 Aug 2017 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
