1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज में एक और निकला कोरोना पॉजिटिव, रेड जोन कानपुर से आया था युवक

कन्नौज जिले में एक और कोरोना युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 9 May 2020, 10:58 PM IST

coronavirus-1583402593-1586426077.jpg

corona

कन्नौज. कन्नौज जिले में एक और कोरोना युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। यह युवक कानपुर से अपने दो भाइयों के साथ यहां आया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तिर्वा स्थित सीएचसी में बने कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कन्नौज शहर के चौधरी सराय स्थिति कांशीराम कॉलोनी में कानपुर के चमनगंज से चार दिन पहले अपने दो भाइयों के साथ यहां आया था। वो वहां टायर-ट्यूब की दुकान चलाता है। मेडिकल टीम ने तीनों का सैंपल लिया था। शनिवार को दो की जांच रिपोर्ट आ गई, जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया के पॉजिटिव आए युवक को तिर्वा सीएचसी में भर्ती कर दिया गया है। उसके दोनों भाई को मानीमऊ के क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया है। एक भाई की रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन ने पूरे एरिया को सील कर दिया है। मोहल्ला को जाने वाली सड़कों को बल्लियों से बंद कर दिया है। एसडीएम और सीओ की निगरानी में सील करने की कार्रवाई हुई। अब वहां सेनेटाइजेशन की तैयारी की जा रही है।

आठ हुई मरीजों की संख्या-

कन्नौज में अब तक आठ पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। पहला मामला पिछले महीने 10 अप्रैल को सामने आया था। सातवां मामला 19 अप्रैल को सामने आया था। इस बीच सात में से छह ने कोरोना को मात भी दे डिया और अपने घर चले गए। सातवें मरीज़ की पहली जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है, उसके दूसरे रिपोर्ट का इंतज़ार हो रहा था। सभी यह मान कर चल रहे थे कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आते ही अपना ज़िला कोरोना मुक्त हो जाएगा। अब नए केस ने इस उम्मीद को झटका दिया है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश