scriptUP weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, बन रहे सिस्टम के गुजरने के बाद बढ़ेगी ठंड | UP weather: Western disturbance weak, know your city mausam | Patrika News
कन्नौज

UP weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, बन रहे सिस्टम के गुजरने के बाद बढ़ेगी ठंड

UP weather update मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने के कारण तापमान में परिवर्तन आएगा। पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर हो गया है। तीन दिनों के बाद ठंड बढ़ेगी।

कन्नौजNov 18, 2023 / 07:38 am

Narendra Awasthi

UP weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, बन रहे सिस्टम के गुजरने के बाद बढ़ेगी ठंड

UP weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, बन रहे सिस्टम के गुजरने के बाद बढ़ेगी ठंड

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ बना था। वह भी कमजोर हो गया है। लेकिन इससे हवा के सिस्टम में बदलाव आया है। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। नए सिस्टम के गुजरने के बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर महीना सबसे कम बारिश वाला महीना है। कानपुर मंडल के जिलों में अगले 10 दिनों तक धुंध और प्रदूषण से लोगों को परेशानी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। उन्नाव में भी आसमान साफ रहेगा। दिन में उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। ‌ उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

यह भी पढ़ें

मिधिली तूफान: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र, उत्तर पूरब दिशा की ओर बढ़ रहा, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

Hindi News/ Kannauj / UP weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, बन रहे सिस्टम के गुजरने के बाद बढ़ेगी ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो