1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन के घर पहुंचा था भाई, कमरे में इस हालत में देख उड़ गए होश

बाहर से दरवाजे पर कुंडा लगा था। अंदर धुंआ भरा हुआ था। ऊपर पहली मंजिल पर देखा तो बाथरूम में आग लगी थी। घर पहुंचे भाई ने आग बुझाकर जब नीचे जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने बहनोई सहित पुलिस को मामले की सूचना दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 2 Dec 2021, 5:26 PM IST

बहन के घर पहुंचा था भाई, कमरे में इस हालत में देख उड़ गए होश

बहन के घर पहुंचा था भाई, कमरे में इस हालत में देख उड़ गए होश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कानपुर के अर्रा गांव के एक घर में हाथ पैर बंधे हुए एक महिला का शव मिला। घटना को लेकर आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। गुरुवार को महिला का भाई ने घर पहुंचकर शव्वदेखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद बहनोई व नौबस्ता पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर एसीपी गोविंद नगर और नौबस्ता थाने की फोर्स पहुंची और जांच शुरू की।

कार्डियोलॉजी में दिखाने के लिए घर पहुंचा था भाई

नौबस्ता थानाक्षेत्र के अर्रा गांव निवासी अनोद कुमार मौर्या रायपुरवा स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटी आकांक्षा मौर्या रहते हैं। बताया गया गुरुवार सुबह करीब आठ बजे अनोद अपनी ड्यूटी के लिए गए। तभी उसी समय हाईस्कूल की छात्रा बेटी भी स्कूल के लिए निकली थी। महिला लक्ष्मी के बौद्धनगर निवासी भाई रमाशंकर ने बताया की दो दिन पहले उसकी बहन ने उसे फोन किया था और गुरुवार को कार्डियोलॉजी में डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा था। इसलिए आज सुबह वह उसे फोन कर रहे थे, लेकिन फोन उठा नहीं तो वह सीधे बहन के घर पहुंच गए।

भाई बोला हाथ पैर बंधा पड़ा मिला शव

यहां आकर देखा तो बाहर से दरवाजे पर कुंडा लगा था। अंदर धुंआ भरा हुआ था। ऊपर पहली मंजिल पर देखा तो बाथरूम में आग लगी थी। पानी डालकर आग बुझाई और आवाज लगाई। जब कोई आवाज नहीं आई तो नीचे पीछे के कमरे में पहुंचने पर जब देखा तो बहन का शव औंधे मुंह फर्श पर पड़ा था। उसके हाथ-पैर चादर से बंधे थे और सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना बहनोई की फैक्टरी में और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर गोविंद नगर एसीपी विकास पांडेय और नौबस्ता थाने की फोर्स के साथ फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।